Thirtyth Day

अभ्यास तालिकाएं (Drill Tables )

ये अभ्यास तालिकाएं वाक्यों को बार-बार दोहराने के लिए हैं। आप जितनी अधिक बार दोहरा सकते हैं, दोहराइए। इससे आपकी जुबान पर अंग्रेज़ी के ये और ऐसे वाक्य बखूबी चढ़ जाएंगे। इस प्रकार आप बिना रुके नये-नये वाक्य बोल सकेंगे। तालिका 8 में his, her, their, your आदि सर्वनाम शब्द, संज्ञा-शब्द house से पहले आए हैं (सार्वनामिक संबंध सूचक विशेषणों के रूप में)। ये शब्द प्राय: इसी प्रकार प्रयोग में आते हैं। पर तालिका 8-B में his, hers, theirs, yours, mine or ours शब्द वाक्य के अंत में अकेले आये हैं possessive pronouns (संबंध सूचक सर्वनामों) के रूप में। Possessive pronouns के साथ संज्ञा का प्रयोग नहीं होता। Example: This is my pen. (Possessive Adjective) This pen is mine. ( Possessive pronoun ) इस अंतर को हमेशा याद रखना चाहिए।

अभ्यास ( Practice )

1. नीचे प्रश्नवाक्य और उत्तरवाक्य दिये गये हैं। प्रश्न या उत्तर में से अधिकांश वाक्य 21 से 29 दिनों के वाक्यों में से लिये गये हैं, पर कुछ वाक्यों को बदल दिया गया है। आप अपने साथी से कहें कि वह आपसे प्रश्न पूछे। आप उसका उत्तर दें। फिर वह Answer वाक्य बोले और आप प्रश्नवाक्य बनाएं। इस तरह दोहरा अभ्यास कीजिए।

Menu