ये अभ्यास तालिकाएं वाक्यों को बार-बार दोहराने के लिए हैं। आप जितनी अधिक बार दोहरा सकते हैं, दोहराइए। इससे आपकी जुबान पर अंग्रेज़ी के ये और ऐसे वाक्य बखूबी चढ़ जाएंगे। इस प्रकार आप बिना रुके नये-नये वाक्य बोल सकेंगे। तालिका 8 में his, her, their, your आदि सर्वनाम शब्द, संज्ञा-शब्द house से पहले आए हैं (सार्वनामिक संबंध सूचक विशेषणों के रूप में)। ये शब्द प्राय: इसी प्रकार प्रयोग में आते हैं। पर तालिका 8-B में his, hers, theirs, yours, mine or ours शब्द वाक्य के अंत में अकेले आये हैं possessive pronouns (संबंध सूचक सर्वनामों) के रूप में। Possessive pronouns के साथ संज्ञा का प्रयोग नहीं होता। Example: This is my pen. (Possessive Adjective) This pen is mine. ( Possessive pronoun ) इस अंतर को हमेशा याद रखना चाहिए।
अभ्यास तालिकाएं (Drill Tables )
Mr. Ram’s का अर्थ है- मिस्टर राम का | Apostrophe’+s (‘s) का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति से संबंध बताने के लिए होता है। This is Mr. Mehta’s house. She is Meena’s sister. ज़्यादातर प्रयोग प्राणवान वस्तुओ के साथ होता है। पर कभी- कभी प्राणहीन पदार्थों के साथ भी इसका प्रयोग मान्य माना जाता है a day’s work, a month’s supply, a year’s growth आदि। ये इसीलिए शुद्ध अथवा सही माने जाते हैं, क्योंकि ये expressions भाषा में काफी प्रचलित हो गए हैं। इन्हें अशुद्ध कहकर निकाला नहीं जा सकता।
तालिका-9 में in, under, on, near स्थानवाची शब्द (Platial Words) वाक्य में प्रयोग 384 वाक्य
तालिका-10 में too— to संबंधित शब्दों (Linking Words) का अभ्यास दिया जाता है। I am too tired to do such heavy work का अर्थ है – मैं इतना अधिक थक गया हूं कि ऐसा कठिन काम नहीं कर सकता। इसी प्रकार अन्य वाक्यों में इन शब्दों का अर्थ समझना चाहिए।
तालिका 11 में when, as well as after, before शब्दों का अभ्यास दिया गया है। इनके साथ Linking Words नहीं जुड़ते, सीधे दूसरी Clause जुड़ जाती है, जैसे When we arrived (then नहीं आता) it began to rain. आदि
चौबीसवां दिन
तालिका-13 में prepositions के उलट-पुलट वाक्य दिये गये हैं। उन्हें ठीक से मिलाकर सार्थक वाक्य बनाइये। एक Preposition का प्रयोग एक से अधिक वाक्य में हो सकता है। कठिनाई होने पर संबंधित पाठ की सहायता लीजिए।
पच्चीसवां दिन
तालिका- 14 में कर्मवाच्य (Passive Voice) के वाक्य दिये गये हैं। इनको बोलकर अच्छी तरह अभ्यास कीजिए और इसका अर्थ मन में बैठाइए । सहायक क्रियाओं ( is, is being, has been) के साथ प्रधान क्रिया की 3rd form जुड़ती है।
तालिका-15 में be (infinitive) के साथ कर्मवाच्य (Passive Voice) के वाक्यों की रचना को गयी है। छब्बीसवां दिन तालिका 16 में विशेषणों की द्वितीयावस्था ( Comparative Degree) के वाक्यों का अभ्यास दिया गया है। इसमें than का प्रयोग होता है।
सत्ताईसवां दिन तालिका-18-4 में गणनासूचक ( Countable ) शब्दों के प्रश्न – वाक्य दिये गये हैं। तालिका 18- B में मात्रा सूचक (Uncountable ) शब्दों के प्रश्न वाक्य? Many गणनासूचक (Countable) शब्द हैं, much मात्रा सूचक (Uncountable ) ध्यान दीजिए knife, pen, pencil, book गणना- योग्य (Countable) वस्तुएं हैं, जबकि money, oil, bread, tea, sand मात्रा सूचक (Uncountable) शब्द
अभ्यास ( Practice )
I. नीचे प्रश्नवाक्य और उत्तरवाक्य दिये गये हैं। प्रश्न या उत्तर में से अधिकांश वाक्य 21 से 29 दिनों के वाक्यों में से लिये गये हैं, पर कुछ वाक्यों को बदल दिया गया है। आप अपने साथी से कहें कि वह आपसे प्रश्न पूछे। आप उसका उत्तर दें। फिर वह Answer वाक्य बोले और आप प्रश्नवाक्य बनाएं। इस तरह दोहरा अभ्यास कीजिए।
अभ्यास ( Practice )
1. नीचे प्रश्नवाक्य और उत्तरवाक्य दिये गये हैं। प्रश्न या उत्तर में से अधिकांश वाक्य 21 से 29 दिनों के वाक्यों में से लिये गये हैं, पर कुछ वाक्यों को बदल दिया गया है। आप अपने साथी से कहें कि वह आपसे प्रश्न पूछे। आप उसका उत्तर दें। फिर वह Answer वाक्य बोले और आप प्रश्नवाक्य बनाएं। इस तरह दोहरा अभ्यास कीजिए।
Question
1. What are you?
Ans: I’m a clerk.
2. What’s your nationality?
Ans:Indian.
3. Is this the book you need?
Ans: Yes, this is it.
4. Who went there? I’m a clerk.
Ans:None of us
5. Where is the book?
Ans : On the table.
6. Where is the clerk?
Ans :At the table/seat.
7. Where is Kamla going?
Ans :In to the room.
8. Where is Kamla?
Ans :In the room.
9. What do you play besides hockey?
Ans :Football.
10. Who is inside?
Ans : My brother.
11. Why does he work hard?
Ans: Because he wants to win a prize.
12. Can she walk easily?
Ans:No, she is quite weak.or She can’t.
13. Who is guilty?
Ans:Either you or your brother.
14. For how long have you been learning English?
Ans:Either you or your brother.
15. When shall I receive his letter?
Ans:Within three days.
16.Was the boy absent from school?
Ans:Yes, he was.
17.Does he know his weakness?
Ans:Yes, he is fully conscious/aware of it.
18.Are you sure of your success?
Ans: Yes, I’m dead sure.
19.Are his remarks based on facts?
Ans: No, they aren’t
20.Why do you want to leave?
Ans: To try for a better job or For better prospects.
21. What’s to be done?
Ans :Let the post be advertised.
22. What am I requested to do?
Ans :You are requested not to smoke.
23. Shall we ever forget these good days?
Ans : No, we’ll never forget them or No, how can we?
24. Is man immortal?
Ans :No, he is not.
25. Is there any gain without hard work?
Ans :No, there isn’t
26. Did any of you play football?
Ans: No, none of us did.
27. Isn’t there any milk in the bottle?
Ans: No, there isn’t.
28. Shall I give you some more milk?
Ans: No, thank you./I need no more.
29. Will you give me whatever I want?
Ans: With great pleasure./Yes, of course.
30. Who is that?
Ans : It’s my friend.
31. Is it me you are calling?
Ans : Yes, I need you.
32. How many boys are there in the class?
Ans : There are many.
33. Had anybody else come?
Ans : No, nobody.
34. For how long did you stay in the garden?
Ans : We stayed there all the time.
35. How much money can you lend me?
Ans : At the most I can lend you ten rupees.
प्रश्न । के प्रश्न और उत्तर दोनों वाक्यों का सरल हिंदी में अनुवाद कीजिए:
III. (i) Lata does come.
(ii) Lata comes.
(iii) Lata did come.
(iv) Lata came .
ऊपर के वाक्यों को ध्यान से देखिए और बताइए कि कौन से शुद्ध हैं? आप कहेंगे कि पहला और तीसरा वाक्य अशुद्ध है। हमारा कहना है, ये चारों वाक्य बिलकुल शुद्ध हैं। – – आप पूछेंगे कि यदि ये चारों वाक्य शुद्ध हैं, तो आपस में इनके अर्थ में क्या अंतर है। हां, जो अंतर है उसे समझिए Lata does come 3 Lata did come दोनों वाक्य ‘आना’ (come) क्रिया के अर्थ में बल (emphasis) देते हैं। ऊपर के दोनों वाक्यों का अर्थ होगा – (1) ‘लता अवश्य आती है’, और ‘लता अवश्य आई।’ या ‘लता आती तो है’, और ‘लता आयी तो थी’ ।
दूसरे और चौथे वाक्य Lata comes और Lata came आती है,’ और ‘लता आयी ।’ ये दोनों सामान्य अर्थ वाली क्रियाएं हैं।सकारात्मक वाक्यों (Positive Sentences) में do, does और did के प्रयोग विषय में ऊपर जो कुछ कहा गया है, उसके अनुसार नीचे दिये वाक्यों का हिन्दी में अर्थ बताइए:
(i) My mother does like children.
(ii) Children do like to play.
(iii) The labourers did shout loudly.
(iv) Do come tomorrow.
IV . निम्नलिखित रिक्त स्थानों को कोष्ठक में दिये गये शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर भरिए:
1. He is… (a, an) American. 2. The train is late by half…(a, an) hour. 3. Is he…(a, an) Russian? 4. Qutab Minar is…(a, an, the) highest tower in India. 5. Sonepat is…(a, an, the) small town in Haryana. 6. These pictures…(is, are) mine. 7. He has gone… (to, out) of Delhi. 8. Are you going… (to, for) sleep? 9. Put on a raincoat lest you…(will, shall, should) get wet. 10. Neither Mahesh nor Ramesh… (play/plays) football. 11. Is she…(known, knew) to you? 12. They pray every day…(for, till) fifteen minutes. 13. Either Sati or Mati…(is, are) to blame. 14. She is…(too, so), weak to walk. 15. I am… (too, so) weak that I can’t walk.
ठीक उत्तर ये हैं: 1. (an), 2. (an), 3. (a), 4. (the), 5. (a), 6. (are) 7. (out), 8. (to), 9. (should), 10. (plays), 11. (known), 12. (for), 13. (is), 14. (too), 15. (so).