अंग्रेज़ी स्वरों ( Vowels) का उच्चारण समझना बहुत महत्वपूर्ण है। अंग्रेज़ी स्वरों केउच्चारण में बड़ी विविधता होती है, जैसे — A का उच्चारण आ, ए, ऐ, ए होता है; E’ए, इ तथा ई (लम्बा उच्चारण); । का उच्चारण ई, आई, अ, आइ; 0 का उच्चारण ऑ,आ, उ, ऊ, अ; और U का उ, ऊ और अ आदि। यहां आपको इन सबकी बड़ी हीमनोरंजक जानकारी प्रात होगी। प्राय: देखा गया है कि लोग अंग्रेज़ी के उच्चारण में बड़ी भूल करते हैं। अंग्रेज़ी भाषा के
उच्चारण के कुछ विशेष नियम हैं, जिन्हें जानना प्रत्येक अंग्रेज़ी सीखने वाले के लिए आवश्यक है। हम पहले स्वरों (Vowels) के उच्चारण के विषय में विचार करते हैं।
अंग्रेज़ी उच्चारण ( English Prounciation)
A (a) के उच्चारण बहुधा ये होते हैं ऐ, आ, ए।
A के उच्चारण के नियम A (a) के उच्चारण बहुधा ये होते हैं – ऐ, आ, ए।
A = ऐ
An (ऐन) एक
At (ऐट) पर
Lad (लैड) लड़का
Rat (रैट) चूहा
Man (मैन) मनुष्य
Stand (स्टैंड) खड़े होना
Mad (मैड) पागल
Ban (बैन) मनाही
A = ऑ
All (ऑल) सब
Wall (वॉल) दीवार
Fall (फ़ॉल) गिरना
War (वॉर) युद्ध
Call (कॉल) बुलाना S
mall (स्मॉल) छोटा
A = आ Far (फ़ार) दूर, A
re (आर) हैं,
Star (स्टार) तारा
A = एअ
Ware (वेअर) बर्तन
Spare (स्पेअर) अतिरिक्त
Fare (फ़ेअर) किराया
Care (केअर) परवाह
Dare (डेअर) साहस करना
There (देअर) वहां S
hare (शेअर) हिस्सा बांटना
A = ए यदि A के बाद Y या का प्रयोग होता हो तो उसका उच्चारण ‘ए’ के समान हो जाता है। पर
यह ‘ए’ कुछ लम्बा उच्चारण देता है:
Pay (पे) वेतन
Way (वे) मार्ग
Stay (स्टे) ठहरना
Gay (गे) प्रसन्न
Brain (ब्रेन) दिमाग
Main (मेन) मुख्य
E (e) के बहुधा ये उच्चारण होते हैं – ए, इ, ई ।
E = ए
et (नेट) जाल
en (मेन) मनुष्य (बहुवचन)
Sell (सेल) बेचना
Well (वेल) कुआं, अच्छा
Leg (लेग) टांग
Then (देन) तब
Wet (वेट) गीला
When (वेन) कब, जब
E = ई
Be (बी) होना
We (वी) हम
He (ही) वह (पुलिंग)
She (शी) वह (स्त्रीलिंग)
EE = ई (दीर्घ उच्चारण)
See (सी) देखना
Weep (वीप) रोना
Bee (बी) मधुमक्खी
Sleep (स्लीप) सोना
EA = ई
Clean ( क्लीन) साफ या साफ करना
Sea (सी) समुद्र
Heat (हीट) गर्मी या गर्म करना
Meat (मीट) मांस
E = अपनी कोई ध्वनि नहीं यदि किसी शब्द के अन्त में e आये तो उसका अपना कोई उच्चारण नहीं होता, और उससे पहले आये एक या एक से अधिक व्यंजनों (Consonants) को छोड़कर जो अन्य स्वर (Vowel) होता है. उसका उच्चारण लंबा हो जाता है। नीचे पर्ववर्ती स्वर A. I. OU के साथ अंतिम स्वर E के प्रयोग के उदाहरण नीचे दिये जाते हैं:
(a) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘A’ हो, तो ‘ A ‘ का उच्चारण ‘ए’ होता है और E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता ।
Shame (शेम) लज्जा
Name (नेम) नाम
Lame (लेम) लंगड़ा
Same (सेम) वही
(b ) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘ ।’ हो, तो ‘ । ‘ का उच्चारण ‘आई’ होता है और अंतिम ‘E’ का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।
Wife (वाइफ़) पत्नी
Nine (नाइन) नौ (9)
White (वाइट) सफेद
Line (लाइन) लकीर
(c ) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘O’ हो, तो ‘O’ का उच्चारण ‘ओ’ होता है और अंतिम E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।
Nose (नोज़) नाक
Hope (होप) आशा
Smoke ( स्मोक धुआं
Joke (जोक) मज़ाक
(d) यदि पूर्ववर्ती स्वर ‘U’ हो तो ‘U’ का उच्चारण ‘ऊ’ या यू होता है और अंतिम E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता।
Rule (रूल) नियम
Tune (ट्यून) ध्वनि
June (जून) जून
Tube (ट्यूब) नली
EW = इयू
Few (फ़्यू) कुछ
Mew (म्यू) म्याऊं – म्याऊं
New (न्यू) नया
Dew (ड्यू) ओस
U (U) के उच्चारण होते हैं – अ, उ, यू, यो ।
U = अ (ह्रस्व उच्चारण)
Up (अप) ऊपर
Cup ( कप) प्याला
Hut (हट) झोपड़ी
Fun (फ़न) मज़ा
Mud (मड) कीचड़
Sun (सन) सूर्य
U = उ
Put (पुट) रखना
Pull (पुल) खींचना
Push (पुश) दबाना
Puss (पुस) बिल्ली
U = यू, यो
Duty (ड्यूटी) कर्तव्य
Sure श्योर पक्का
Durable (डयूरेबल) टिकाऊ
Pure (प्योर) शुǽ
I के उच्चारण के नियम I(i) के बहुधा ये उच्चारण होते हैं – ई. आइ। कभी-कभी ‘अ’ जैसा भी उच्चारण होता है।
I = इ (ह्रस्व उच्चारण)
III (इल) बीमार
Kill (किल) मार डालना
Big (बिग) बड़ा
With (विद) साथ
Ink (इंक) स्याही
Ship (शिप) जहाज़
I= आइ
Kind (काइन्ड) दयालु
Mild (माइल्ड) नर्म
Behind (बिहाइंड) पीछे
Mike (माइक) माइक्रोफोन
Bind (बाइंड) बांधना
Mile (माइल) मील
I = आइ या आई यदि । के बाद GH आए, तो । का उच्चारण आइ (या आई ) होता है:
Right (राइट) ठीक
Sight (साइट) दृष्टि
Light (लाइट) रोशनी
High (हाई) ऊंचा
I = अ
Firm (फर्म) संस्था
First (फ़र्स्ट) पहला
I= आय
Fire (फ़ायर) आग
Admire (एडमायर) प्रशंसा करना / सराहना
IE = ई, EI = ई (दीर्घ)
Brief (ब्रीफ़) संक्षिप्त
Siege (सीज) घेरा
Achieve (अचीव) प्राप्त करना
Receive (रिसीव) लेना
Deceive (डिसीव) धोखा देना
O (O) के बहुधा उच्चारण ये होते हैं – ऑ, ओ, उ, ऊ, अ
O = ऑ (ह्रस्व उच्चारण)
Ox (ऑक्स) बैल
On (ऑन) पर
Fox (फ़ॉक्स) लोमड़ी
Hot (हॉट) गर्म
Pot (पॉट) बर्तन
Spot (स्पॉट) दाग़
Top (टॉप) ऊपरी भाग
Drop (ड्रॉप) गिरना, गिराना
Dot (डॉट) बिन्दु
Soft (सॉफ़्ट) मुलायम
Not (नॉट) नहीं
God (गॉड) ईश्वर
Got (गॉट) पाया
O = ओ (दीर्घ उच्चारण)
Open (ओपन) खोलना
So (सो) ऐसा
Hope (होप) आशा
No (नो) नहीं
Old (ओल्ड ) पुराना
Gold (गोल्ड) सोना
Home (होम) घर
Most (मोस्ट) सर्वाधिक
Joke (जोक) मज़ाक
Post (पोस्ट) डाक
OW = ओ(दीर्घ उच्चारण) आगे W के होने पर
Low (लो) नीचा
Show (शो) प्रदर्शन
Row (रो) पंक्ति
Crow (क्रो) कौआ
Sow (सो) बीज बोना
OO = उ (ह्रस्व उच्चारण)
Look (लुक) देखना
Book (बुक) पुस्तक
Took (टुक) लिया
Good (गुड) अच्छा
OO = ऊ (दीर्घ उच्चारण)
Room ( रूम) कमरा
Moon (मून) चांद
Boot (बूट) जूता
Noon (नून) दोपहर
Do (डू) करना
Root (रूट) जड़
O = अ (ह्रस्व उच्चारण)
Son (सन) पुत्र
Come (कम) आना
OW = आऊ
How (हाउ) कैसे
Now (नाउ) अब
Cow (काउ) गाय
OY = ऑय
Joy (जॉय) हर्ष
Boy (बॉय) लड़का
Toy (टॉय) खिलौना
OU = आव
Our (आवर) हमारा
Sour (सावर) खट्टा
Hour (आवर) घंटा
शुद्ध Y के उच्चारण के नियम कहीं-कहीं व्यंजन भी स्वर का काम करता है। दरअसल पुरानी अंग्रेज़ी में तो यह स्वर था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसका स्थान । ने ले लिया है। सिर्फ कहीं-कहीं अब भी यह स्वर का काम करता है, जैसे:
Y = ई
Polygamy (पॉलीगैमी) बहु-विवाह
Felony (फ़ेलनी) घोर अपराध
Policy (पॉलिसी) नीति
Y = आय
Tyre (टायर) टायर
Typhoid (टायफ़ॉइड) मियादी बुखार
Y = आई
Dyke (डाइक) खाडी
Dynasty (डाइनेस्टी)
वंश इस प्रकार आपने स्वरों के विविध उच्चारणों की जानकारी पा ली है। अभ्यास करके आप इसमें दक्षता प्राप्त कर सकते हैं। आगे व्यंजनों के उच्चारण पर प्रकाश डाला जाएगा।
मूक अक्षर ( Silent letters )
अंग्रेज़ी के बहुत से शब्दों में कई अनुच्चारित या मूक अक्षर होते हैं। स्वर या व्यंजन दोनों में से कोई भी अनुच्चारित हो सकता है। इस विषय में अधिक विस्तृत जानकारी पंद्रहवें दिन के पाठ में दी गई है। नीचे उदाहरण के लिए मूक अक्षरों वाले कुछ शब्द आपके ज्ञान व अभ्यास के लिए दिये जा रहे हैं।
A Silent
Caesar (सीज़र) रोमन सम्राट
Haemoglobin (हीमोग्लोबिन) लाल रक्त कण
B Silent
Crumbs (क्रम्स) खाना, रोटी आदि के छोटे-छोटे टुकड़े
Indebted (इन्डेटिड) ऋणी
Plumber (प्लमर) नल आदि ठीक करने वाला
Succumb (सकम) हार जाना, मर जाना
C Silent
Sceptre (सेप्टर) राज दंड
Scissors (सिज़र्ज़) कैंची
D Silent
Budget (बज़ट) बज़ट
Bridge (ब्रिज़) पुल
Midget (मिज़ट) बौना
G Silent
Benign (बिनाइन) दयालु, हानिरहित
Design (डिज़ाइन) नमूना
Malign (मलाइन) बदनाम करना
H Silent
Honorary (ऑनरेरी) अवैतनिक
Honorariam (ऑनरेरियम) सम्मान के लिए दिया गया पारिश्रमिक
K Silent
Knife (नाइफ़) चाकू
Knock (नॉक) खटखटाना
Knuckle (नकल) उंगली का जोड़
L Silent
Alms (आम्ज़) दान / भीख
Balm (बाम) दर्दनाशक मरहम
P Silent
Psyche (साइका) आत्मा, मानस
Psychiatrist (साइक्याट्रिस्ट) मनोचिकित्सक
T Silent
Tsar (ज़ार) रूसी शासक
Fasten (फ़ासन) बांधना
Nestle (नेसल) प्यार से चिपकाना
R Silent
Iron (आयन) लोहा, प्रेस
World (वल्ड) संसार
W Silent
Wrath (रैथ) क्रोध
Wrap (रैप) लपेटना
Wreck (रेक) तोड़ना, टूटा हुआ