प्रश्नवाचक रचना को दोहराइए। अब what, where आदि शब्दों के साथ is, are, am, was, were, has, have, had, will shall, would, should आदि क्रियाओं को भी दोहरा लीजिए। इन क्रियाओं के प्रयोग से प्रश्नवाचक वाक्य बनते हैं। यह बात आप पीछे भी देख चुकें हैं, अब फिर से दोहराइए।
प्रश्नवाचक वाक्य-रचना (मिश्रित Miscellaneous)
1. क्या हुआ ?
What happened?
वॉट हैपन्ड ?
2. क्या आपने मुझे बुलाया था?
Had you asked for me?
हैड यू आस्क्ड फ़ॉर मी?
3. मैं जाऊं?
May I go?
मे आइ गो?
4. मैं भी चलूं?
May I accompany you?
मे आइ अकम्पनी यू ?
5. क्या तुम आ रहे हो?
Are you coming?
आर यू कमिंग ?
6. मैं लाऊं?
Should I bring it?
शुड आइ ब्रिंग इट ?
7. मिजाज़ कैसे हैं? / आप कैसे हैं?
How are you?
हाउ आर यू?
8. समझे?
Did you understand?/ Understood?
डिड यू अंडरस्टैण्ड ? / अंडरस्टुड?
9. क्या मतलब?
What do you mean?
वॉट डू यू मीन?
10. क्या साहब अंदर हैं?
Is the boss in?
इज़ द बॉस इन?
11. कौन है ?
Who is it?
हू इज़ इट?
12. क्या है?
What’s the matter?
वॉट्स द मैटर ?
13. दिनेश कहां है?
Where is Dinesh?
वेअर इज़ दिनेश?
14. कब आये?
When did you come?
वेन डिड यू कम ?
15. शुरू करें?
Do/shall we begin?
डू/शैल वी बिगिन ?
16. एक काम करोगे?
Will you do one thing?
विल यू डू वन थिंग ?
17. क्या आज छुट्टी है?
Is it a holiday today?
इज़ इट अ होलिडे टु डे ?
18. तुम्हें मालूम है ?
Do you know?
डू यू नो ?
19. तुम जाओगे नहीं?
Won’t you go?
वोन्ट यू गो?
20. क्या गड़बड़ है?
What’s the trouble?
वॉट्स द ट्रबल ?
21. आप नाराज़ हैं क्या?
Are you angry?
आर यू एंग्री ?
22. बाल-बच्चे अच्छे हैं न?
How is the family?
हाउ इज़ द फ़ैमिली ?
23. मैं आपकी क्या सेवा करूं?
What can I do for you?
वॉट कैन आइ डू फ़ॉर यू?
24. हम अब कहां पर हैं?
Where are we now?
वेअर आर वी नाऊ?
25. कैसे तकलीफ़ की ?
What brings you here?
वॉट ब्रिंग्ज यू हिअर ?
26. क्या उसके पास कार है?
Has he got a car?
हैज़ ही गॉट अ कार ?
27. आपको मुझसे कुछ काम है ?
Have you any business with me?
हैव यू एनी बिज़नेस विद मी?
28. कौन आ रहा है?
Who’s coming?
हूज़ कमिंग ?
29. रात के भोजन में क्या-क्या है?
What’s the menu for dinner?
वॉट्स द मेन्यू फ़ॉर डिनर ?
30. यह किसका टेलीफ़ोन नंबर है?
Whose telephone number is this?
हूज़ टेलीफ़ोन नंबर इज़ दिस?
31. हम कहां मिलेंगे?
Where shall we meet ?
वेअर शैल वी मीट ?
32. तुम वापस कैसे आ गये हो?
How have you come back ?
हाउ हैव यू कम बैक ?
33. तुमने पढ़ना क्यों छोड़ दिया?
Why have you dropped your studies?
वाइ हैव यू ड्राप्ड योर स्टडीज़ ?
34. अब आपकी मां का क्या हाल है?
How is your mother now?
हाउ इज योर मदर नाउ ?
35. आप कैसे हैं?
How do you do?
हाउ डू यू डू ?
36. यहां सबसे अच्छा होटल कौन-सा है ?
Which is the best hotel here?
विच इज द बेस्ट होटल हिअर ?
37. यह कौन है?
Who’s this?
हू ‘ज़ दिस?
38. वागीश कहां है?
Where is Vagish?
वेअर इज़ वागीश ?
39. क्या ख़बर है?
What’s the news?
वॉट्स द न्यूज़ ?
40. अब फिर भेंट कब होगी?
When shall we meet again?
वेन शैल वी मीट अगेन ?
41. तुम्हारी उम्र क्या है? या आपकी उम्र क्या है?
How old are you?
हाउ ओल्ड आर यू?
42. इस कोट में कितना खर्च पड़ा है? या इस कोट पर क्या लागत लगी है?
How much did this coat cost you?
हाउ मच डिड दिस को कॉस्ट यू?
43. आप यहां कब से हैं?
For how long have you been here?
फ़ॉर हाउ लौंग हैव यू बीन हिअर ?
44. कितना समय लगेगा?
How long will it take?
हाउ लॉंग विल इट टेक?
45. आप क्यों तकलीफ़ करते हैं?
Why do you trouble yourself?
वाइ डू यू टूबल योरसेल्फ़?
46. सड़क बन्द क्यों है ?
Why is the road closed?
वाइ इज द रोड क्लोज़्ड ?
47. आज कौन सी पिक्चर लगी है?
What movie is on today?
वॉट मूवी इज़ ऑन-टुडे ?
48. आप क्या ढूंढ रहे हैं?
What are you looking for ?
वॉट आर यू लुकिंग फॉर ?
49. आप इतने गंभीर क्यों हैं?
Why are you so serious?
वाइ आर यू सो सीरियस ?
50. मैं आज की पार्टी में क्या पहनूं?
What should I wear in the party tonight?
वॉट शुड आइ वेअर इन द पार्टी टुनाइट ?
51. मैं आपसे कहां संपर्क करूं?
Where should I contact you?
वेअर शुड आइ कॉन्टेक्ट यू?
52. क्या कोई परेशानी है?
Is there any problem?
इज देअर एनी प्रॉब्लम ?
53. क्या आज आप देर से आयेंगे?
Are you going to be late tonight?
आर यू गोइंग टु बी लेट टुनाइट ?
54. क्या मैं आपके साथ डांस कर सकता हूं?
May I have a dance with you?
मे आइ हैव अ डांस विद यू?
55. क्या आप हमारे साथ बैठेंगे?
Would you like to join us?
वुड यू लाइक टु जॉइन अस?
56. अब मुझे क्या करना चाहिए?
What should I do now?
वॉट शुड आइ डू नाउ ?
57. तुम मेरी बात क्यों नहीं सुनते ?
Why don’t you listen to me?
वाइ डोंट यू लिसन टु मी?
58. इन दिनों पोशाकों में से कौन-सी मुझ पर अधिक फबेगी?
Which of these two dresses will suit me better?
विच ऑफ़ दीज़ टू ड्रेसिज़ विल सूट मी बेटर ?
59. मुझे उसे कहां ढूंढ़ना चाहिए?
Where should I look for him?
वेअर शुड आइ लुक फॉर हिम
60. मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं?
What can I do for you?
वॉट कैन आइ डू फ़ॉर यू?
61. क्या मैं आपका फ़ोन इस्तेमाल कर सकता हूं?
May I use your phone?
मे आइ यूज़ योर फ़ोन ?
62. क्या आप उसे पहचानते हैं?
Do you recognize him?
डू यू रेकोग्नाइज़ हिम?
(i) आपने देखा कि is, am, are, was, were had will, would, shall, should, can, could, may, might आदि यदि वाक्य के आरम्भ में आएं तो प्रश्नसूचक वाक्य बनते हैं और बीच में ( Subject के बाद) आएं तो साधारण वाक्य बनाते हैं, जैसे कि:
A
1. Am I a fool?
2. Were those your books?
3. Had you gone there?
4. Can I walk for a while?
5. May I come in?
B
I am not a fool.
Those were your books.
You had gone there.
I Can walk for a while.
I may come in.
(ii) नीचे दिये गये साधारण वाक्य ध्यान से देखिए:
1. मैं सुबह जल्दी उठता हूं। I get up early in the morning.
2. मैं सुबह जल्दी उठा। I got up early in the morning.
अब इनके नकारात्मक ( Negative ) वाक्य बनाइए:
3. मैं सुबह जल्दी नहीं उठता हूं। I do not get up early in the morning.
4. मैं सुबह जल्दी नहीं उठा। I did not get up early in the morning.
आपने देखा कि नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए क्रमश: do और did जोड़ने पड़े। प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए अन्दर वाला यही do और did सबसे पहले लगता है,
जैसे:
5. क्या मैं जल्दी उठता हूं ? Do I get up early in the morning?
6. क्या मैं जल्दी उठा ? Did I get up early in the morning?