13)अंग्रेज़ी में 24 सहायक क्रियाएं हैं:
(i) do, does, did, is, are, am, was, were, has, have had, will shall, (ii) would, should, can, could may, might, must, ought (to) (iii) need, dare, used (to)
(।) पहली 3 क्रियाएं प्राय: Tenses में काम आती हैं। इनका प्रयोग आप पांचवें, छठे व सातवें दिन में देख सकते हैं।
(ii ) would, should, could और might का परिचय आप आठवें दिन में प्राप्त कर चुके हैं। आपने देखा है कि प्राय: ये सभी क्रियाएं प्रधान क्रिया की सहायता करती हैं, जैसे I may go प्रश्नसूचक Interrogative वाक्य बनाना हो तो प्राय: ये सब वाक्य के आरम्भ में आ जाती, जैसे -May I go? नकारात्मक Negative वाक्य बनाना हो तो इन सहायक क्रियाओं के बाद और मुख्य क्रियाओं से पहले not जुड़ता है, जैसे -— I may not go.
14) नीचे दिये गये प्रश्नात्मक वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
(1) Must I tell you again? (2) Must she write first? (3) Can’t you find your book? (4) Could they repair it for me? (5) Could you show me the way? (6) Won’t she be able to get the cinema tickets? (7) Won’t you be able to come to see us? (8) Should he go to bed early? (9) Should not the rich help the poor? (10) Dare I do it? (11) Need you be told to be careful? (12) May I have the room? (13) May I accompany you? (14) Should I ask him first? (15) Would you wait for a few minutes? (16) Did he give you money often?
15) अब आप जानते हैं कि must, ought, need, dare, used (to) ये सहायक क्रियाएं (special verbs) अन्य क्रियाओं के समान ही प्रयोग में आती हैं। नीचे के सकारात्मक (Positive) और नकारात्मक (Negative) वाक्यों का अनुवाद कीजिए और साथ ही इस बात को समझने का प्रयत्न कीजिए कि ये क्रियाएं किस तरह प्रयोग में आती हैं।
(1) I need a towel. (2) She needn’t go to the bank. (3) You needed rest, didn’t you? (4) I might go to Qutab Minar. (5) You needn’t worry. (6) I ought to sleep now. (7) You needn’t go there. (8) I must save money. (9) There isn’t any need to discuss this. (10) He won’t attend the meeting, will he?
16) आगे प्रश्न तथा उनके संक्षिप्त उत्तर दिये गये हैं। इनका अभ्यास कीजिए। इससे आप नए अपरिचित प्रश्नों के उत्तर भी दे सकेंगे।
(1) Can you speak correct English? No, I can’t.
(2) Will you speak to her? No, 1 won’t.
(3) Could they have gone there alone? Yes, they could have
(4) Should 1 wait for you at the station? No, you shouldn’t.
(5) Does $he tell a lie? No, She doesn’t.
(6) Do you speak the truth? Yes, I do.
(7) May we go now? Yes, you may.
(8) Weren’t you off to the market? Yes, was,
(9) Hadn’t She finished her work? Yes, she had.
10) Must they work hard? No, they needn’t.
17) प्रश्नों का उत्तर दो प्रकार से दिया जा सकता है -(Complete)रूप से,
2.संक्षिप्त रूप से। उदाहरण के रूप में;
Q. Do you read English? (Question)
A. Yes, I read English. (Complete Answer)
A. Yes, I do. (Short Answer).
आम बातचीत में संक्षिप्त उत्तरों का प्रयोग करना ठीक रहता है। जब कभी हम ज़ल्दी में होते हैं, फोन पर बात करते हैं या दुकान पर ग्राहकों के प्रश्नों का उत्तर देते हैं तो संक्षिप्त उत्तर ही अधिक स्वाभाविक और अच्छे लगते हैं। इससे बातचीत की गति बढ़ती है और समय की बचत भी होती है।
अब नीचे दिये गये वाक्यों से “संक्षिप्त उत्तर वाक्य’ बनाइए:
( 1) No, I am not going there.
( 2) Yes, I have written to her.
( 3) No, she has not replied to my letter.
( 4) Yes, Madam, I woke up early.
( 5) Yes, I ate chat.
( 6) Yes sir, I was reading a book while walking.
( 7) No, I had not gone to the cinema.
( 8) No, I shall not play.
( 9) No, we shall not be coming again and again.
( 10) No, she will not have gone.
18.नीचे दिये हिन्दी के वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए, फिर नीचे छपे अंग्रेज़ी अनुवाद से मिलान कीजिए:
1.क्या तुम जानते हो?
2. आप उसे जानते हैं क्या?
3. क्या आप उनका पता जानते हैं?
4. चोट तो नहीं आई है?
5. तुम्हें कुछ और कहना है?
6. क्या आप नाराज़ हैं?
7. क्या आप बाज़ार जा रहे हैं?
8. क्या टमाटर ताज़े हैं?
9. क्या उसने तुम्हारा मकान देखा है?
10. क्या उसका कोई पत्र आया हैं? .
11.क्या वह आपको जानता था?
12. क्या आपने दवा ली?
13. कुछ मिला तुम्हें क्या?
14. मैं कुछ निवेदन करूं?
15. सब ठीक-ठाक है?
16. क्या यह सच है?
17. क्या वह आपको जानती है?
18. क्या अब मैं घर जाऊं?
19. क्या हम यह पत्रिका आपके लिए मंगवा दें।
20. क्या आप एक कृपा करेंगे?
21. आप सैर करने चलेंगे?
22. क्या यह बस मद्रास होटल रुकेगी?
23. कया उसे बुलाऊं?
24. कया उसे मिलने जाऊं?
25. क्या तुम एक दिन नहीं रह सकते?
26. कया तुम अपनी पुस्तक एक सप्ताह के लिए नहीं दे सकते?
27. क्या मैं प्रकाश से मिल सकता हूं?
(1) Do you know?
(2) Do you know him?
(3) Do you know his address?
(4) You haven’t got hurt, have you?
(5) Have you anything else to say?
(6) Are you annoyed?
(7) Are you going to the market?/ Are you going out shopping?
(8) Are the tomatoes fresh?
(9) Has he seen your house?
(10) Has he written to you?
(11) Did he know you?
(12) Have you taken the medicine?
(13) Did you get something?
(14) May I make a request?
(15) Is everything fine?
(16) Is it true?
(17) Does she know you?
(18) May I go home now?
(19) Shall we get this magazine for you?
(20) Will you do me a favor?
(21) Will you go for a walk?
(22) Will this bus stop at Madras Hotel?
(23) Should I call him/her?
(24) Should I visit him/her?
(25) Can’t you stay for a day?
(26) Can’t you lend me your book for a week?
(27) Can I see Mr. Prakash?